Chandigarh के यातायात पुलिसकर्मियों को व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण दिया गया
Chandigarh.चंडीगढ़: यूटी ट्रैफिक पुलिस ने अपने कर्मियों के लिए व्यावसायिकता को मज़बूत करने और जनता के साथ संवाद को बेहतर बनाने हेतु संचार, व्यवहारिक कौशल और व्यवहार परिवर्तन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। यह कार्यशाला आज सेक्टर 29 स्थित ट्रैफिक ऑडिटोरियम में डीएसपी (सड़क सुरक्षा एवं विकास) लक्ष्य पांडे की देखरेख में आयोजित की गई। कार्यशाला में लगभग 250 अधिकारियों ने भाग लिया।