Chandigarh.चंडीगढ़: थाना-31 पुलिस की एक टीम ने राम दरबार में एक घर में हुई चोरी के मामले को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया। इस मामले में दो आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी हुए सोने-चाँदी के आभूषण बरामद किए गए। आरोपियों की पहचान राम दरबार निवासी अश्वनी उर्फ कल्लू (26) और मौलीजागरां निवासी ई-रिक्शा चालक ऋषि उर्फ बादल (29) के रूप में हुई है। पुलिस ने तकनीकी निगरानी और क्षेत्रीय सूचनाओं के आधार पर सुराग जुटाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनका आपराधिक इतिहास रहा है।