Chandigarh.चंडीगढ़: एमडीसी के सेक्टर 6 स्थित दास एंड ब्राउन एक्सपीरियंसियल लर्निंग स्कूल के छात्र ओजस मोहन ने नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओपन कुक्कीवोन कप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
ओजस ने कुक्कीवोन इंडिया नॉर्थ ब्रांच और कोरियन कल्चर सेंटर इंडिया के बैनर तले पूमसे और क्योरुगी दोनों श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनकी कोच दीक्षा गोस्वामी और स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू मेहता ने इस युवा खिलाड़ी को बधाई दी।