Chandigarh.चंडीगढ़: आज आखिरी शराब की दुकान की नीलामी के दौरान एक ठेकेदार को गलती भारी पड़ गई। यूटी आबकारी एवं कराधान विभाग ने सेक्टर 20 में बची एकमात्र दुकान के लिए बोलियां आमंत्रित की थीं। जब बोलियां खोली गईं, तो अधिकारी हैरान रह गए, क्योंकि ठेके की सबसे ऊंची बोली 4.50 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य के मुकाबले 55.50 करोड़ रुपये लगी। हालांकि, सूत्रों ने बताया कि बोली लगाने वाला 5.55 करोड़ रुपये की राशि बता रहा था, लेकिन गलती से उसने 55.50 करोड़ रुपये भर दिए। अधिकारियों ने कहा कि अगर ठेकेदार बोली वापस लेता है, तो 25 लाख रुपये की बयाना राशि जब्त हो जाएगी। पिछली नीलामी में विभाग 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए 97 शराब की दुकानों में से 96 की नीलामी करने में कामयाब रहा था।