Chandigarh.चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन और महासचिव रामवीर भट्टी के साथ आज हवाई अड्डे पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मिले। प्रदेश अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने नड्डा को स्थानीय इकाई की गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष के साथ चंडीगढ़ में स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर भी चर्चा की और स्थानीय नागरिकों के सामने स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों पर प्रकाश डाला। नड्डा ने चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला को रूस में अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।