Chandigarh: अनिल विज का जनता के लिए खास कदम

Update: 2026-01-27 14:26 GMT

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में कालोनियां बस गई हैं और उनके ऊपर से यदि 33 केवी या 66 केवी की बिजली की तारें जा रही हैं तो उनको हटाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों आई तेज हवाओं व बारिश के चलते उखड़े हुए खंभों व प्रभावित हुए फीडर व ट्रांसफार्मरों को ठीक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके, इसके लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। आंधी व बारिश से सैकड़ो खंभे टूट गए थे और ट्रांसफार्मर भी प्रभावित हुए थे। उनके नुकसान का बिजली निगम आकलन कर रहा है। उपभोक्ताओं के सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। हमारी सरकार देश की संस्कृति को और मजबूत करने का काम कर रही है। जनता के हित में काम किये जा रहे हैं।

Tags:    

Similar News