Chandigarh.चंडीगढ़: चंडीगढ़ प्रशासन ने परशुराम जयंती के अवसर पर सोमवार, 29 अप्रैल को अपने अधीन सभी सरकारी कार्यालयों/बोर्डों/निगमों/संस्थानों, जिनमें औद्योगिक प्रतिष्ठान भी शामिल हैं, में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। हालांकि, प्रशासन के आदेश में कहा गया है कि यह दिन परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अर्थ में सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा।