Chandigarh.चंडीगढ़: पंजाब विश्वविद्यालय द्वारा पंजाब राज्य के कॉलेजों में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त बीएड प्रवेश (पंजाब)-2025 प्रवेश परीक्षा में 17,076 अभ्यर्थी शामिल हुए।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक जगत भूषण ने बताया कि परीक्षा में 96.48 प्रतिशत उपस्थिति रही। यह परीक्षा 49 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिनमें चंडीगढ़ में चार और पंजाब के विभिन्न जिलों में 45 केंद्र शामिल थे।
परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हुई और किसी भी केंद्र से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रश्न पुस्तिका और उत्तर कुंजी आधिकारिक परीक्षा वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।