Haryana,हरियाणा: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष State Vice President of BJP एवं गुरुग्राम से कद्दावर ब्राह्मण नेता जीएल शर्मा रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। शर्मा के साथ भाजपा एवं विभिन्न संगठनों के 250 से अधिक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में आस्था जताई। इस अवसर पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे। शर्मा हरियाणा सरकार में डेयरी विकास निगम के चेयरमैन रह चुके हैं। हुड्डा ने कहा कि
उनके कांग्रेस में शामिल होने से संगठन
को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा, इससे भाजपा को सत्ता से बाहर करने की लहर को बल मिलेगा। हुड्डा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को पूरा सम्मान एवं कांग्रेस में जगह देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहां सभी समुदायों के हित सुरक्षित हैं। हम सब मिलकर रोजगार, विकास, खेल एवं निवेश के मामले में प्रदेश को फिर से नंबर वन बनाने का काम करेंगे।
Tags: