CET रजिस्ट्रेशन में बड़ी राहत, डोमिसाइल सर्टिफिकेट की तारीख की बाध्यता खत्म

CET रजिस्ट्रेशन में बड़ी राहत

Update: 2025-06-01 16:13 GMT

Chandigarh.चंडीगढ़। हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के पंजीकरण के दौरान अभ्यर्थियों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए कर्मचारी चयन आयोग ने निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) के लिए तिथि की बाध्यता को समाप्त कर दिया है।हरियाणा में इन दिनों युवा सीईटी के लिए आवेदन कर रहे हैं। अब तक लाखों युवा आवेदन कर चुके हैं। कुछ अभ्यर्थियों के सीईटी पंजीकरण के दौरान प्रमाण पत्र को लेकर कुछ सवाल भी उठे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट के माध्यम से बताया कि निवास प्रमाण पत्र के लिए तिथि की बाध्यता नहीं है।अभ्यर्थी किसी भी तिथि के प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। ये प्रमाण पत्र मान्य होंगे। चेयरमैन ने बताया कि डीएससी और ओएससी प्रमाण पत्रों के लिए भी तिथि की बाध्यता नहीं है। अभ्यर्थी किसी भी तिथि के प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं, जो मान्य होंगे।


Tags:    

Similar News