बवानीखेड़ा: क्षेत्र में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलिंडरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 सिलिंडर जब्त किए। टीम में इंस्पेक्टर संजय कुमार और सब इंस्पेक्टर मनजीत सिंह शामिल रहे।
टीम ने मौके से कुल 15 गैस सिलिंडर जब्त किए जिनमें 14 घरेलू और एक कॉमर्शियल सिलिंडर शामिल है। सभी सिलिंडरों को भवानी गैस एजेंसी में जमा करवा दिया गया है तथा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए होते हैं उनका व्यावसायिक कार्यों में प्रयोग कानूनन अपराध है। विभाग को सूचना मिली थी कि कुछ स्थानों पर इनका गलत उपयोग हो रहा है जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।