Bathinda बठिंडा रविवार को बठिंडा पंजाब का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राज्य और पड़ोसी हरियाणा के कई स्थानों पर उमस भरा मौसम बना रहा। अधिकतम तापमान सामान्य सीमा से चार डिग्री तक ऊपर रहा।
यहां मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फिरोजपुर में भी गर्म मौसम रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मोहाली में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अमृतसर और लुधियाना में अधिकतम तापमान क्रमश: 34.7 डिग्री सेल्सियस और 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में हल्की बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में, रोहतक सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार में भी गर्म मौसम की स्थिति बनी रही, जहां अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 35.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि नारनौल में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।