अम्बाला: युवक को चाकू मारने पर के जुर्म में तीन गिरफ्तार

Update: 2022-08-13 11:06 GMT
अम्बाला: युवक को चाकू मारने पर के जुर्म में तीन गिरफ्तार
  • whatsapp icon

ब्रेकिंग न्यूज़: अंबाला सिटी। गांव डडियाना वासी 17 वर्षीय लवली की रक्षाबंधन के दिन चाकुओं से गोदकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, हमले में घायल दूसरे युवक का इलाज सेक्टर 32 चंडीगढ़ अस्पताल में चल रहा है। घायल इकबाल उर्फ हन्नी को भी रीड़ की हड्डी में चाकू लगा था। उसे पहले पुलिस छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची थी, वहां से डॉक्टरों ने संदिग्ध अवस्था में उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। शुरुआती जांच में झगड़े का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। पुलिस ने शुक्रवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सात के खिलाफ मामला दर्ज किया गयसा है। पुलिस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है। भारी पुलिस बल के बीच शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया था। बता दें कि डडियाना गांव में बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे पड़ोस के युवकों ने चाकुओं से हन्नी व लवली पर हमला कर दिया था। परिवार का था एकमात्र सहारा गांव डडियाना निवासी नवदीप ने बताया कि वह अपने जीजा लक्की के साथ गत रात्रि बाहर सड़क पर घूम रहा था। उसका चचेरा भाई लवली उसके दोस्त इकबाल सिंह के साथ बाहर घूम रहे थे।

उन्होंने देखा कि उसके गांव के ही कुछ युवक लवली और इकबाल पर चाकुओं से हमला कर रहे थे। जब तक वे मौके पर पहुंचे हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। आनन-फानन में उन्हें शहर के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने लवली को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके दोस्त इकबाल को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि लवली तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह 10वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा था। दो बहनों की शादी हो चुकी है। लवली ही परिवार का एकमात्र सहारा था सुबह हुआ झगड़ा हो गया था शांत, शाम को चले चाकू जानकारी के अनुसार लवली की उक्त लड़कों के साथ किसी बात को लेकर पहले भी लड़ाई हुई थी। शुरुआत में तो मामला शांत हो गया था, परंतु बाद में दूसरा पक्ष कई युवाओं को लेकर हथियारों के साथ पहुंच गया और हमला कर दिया। इसमें लवली की मौत हो गई। थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि हत्या के आरोपी बलराम उर्फ चुची, विकास, गुलशन, गौतम, सोनू, रामनाथ व रामेश्वर के खिलाफ धारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News