Ambala: अग्निवीर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, उम्मीदवारों को मिली राहत

Update: 2025-04-08 13:43 GMT
Ambala अंबाला/चंडीगढ़:  भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती योजना के तहत वर्ष 2025-26 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी गयी है। यह जानकारी मंगलवार को सेना भर्ती कार्यालय, अंबाला ने दी।
हरियाणा के छह जिलों अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकूला और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरुष उम्मीदवारों और हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और चंडीगढ़ की महिला उम्मीदवारों से अग्निवीर भर्ती के 12 मार्च को आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 
Tags:    

Similar News