Ambala Crime: दो बहनों की गला दबाकर हत्या

Update: 2024-08-01 02:58 GMT
Ambala Crime: शहर की वाल्मीकि बस्ती में उस वक्त इलाके में हड़कंप मच गया जब दो मासूम बच्चियों की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दोनों बहनों के शव बेड पर पाए गए। जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया उस समय बच्चियों के मां बाप घर से बाहर काम पर गए हुए थे।
11 साल की योगिता और छह साल की अमार्य घर में अकेली थीं, इसी समय किसी ने घात लगाकर दोनों छोटी बच्चियों की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों बच्चियों के गले में चोट के निशान पाए गए। काम से वापस लौटे मां-बाप के होश फाख्ता हो गए। दोनों बच्चियों के स्कूल में उधम सिंह जयंती के चलते अवकाश था, जिस कारण वो घर पर अकेली थीं। पुलिस ने बताया कि छह और 11 साल की दो बहनों की बुधवार को मौत हो गई। दोनों बच्चियों के गले में चोट के निशान पाए गए हैं। घटना से कुछ दिन पहले ही लड़की के पिता का बाल्मीकि बस्ती में अपने घर में एक अन्य व्यक्ति के साथ झगड़ा हुआ था। पिता सोनू ने कहा कि बुधवार सुबह उनके घर पर उनके एक परिचित व्यक्ति से उनका झगड़ा हुआ था। बाद में, एक कारखाने में मजदूर सोनू अपने बेटे सौरभ के साथ काम पर चला गया। सौरभ कुछ देर बाद घर लौटा क्योंकि वह अपना फोन भूल गया था। उसने पाया कि उसकी दोनों बहनें दर्द में थीं और सांस नहीं ले पा रही थीं।
पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->