नई तकनीकों से युक्त 539 बेड का मेडिकल कॉलेज सिरसा के लिए उपलब्धि : दिग्विजय चौटाला

बड़ी खबर

Update: 2022-11-30 18:52 GMT
नई तकनीकों से युक्त 539 बेड का मेडिकल कॉलेज सिरसा के लिए उपलब्धि : दिग्विजय चौटाला
  • whatsapp icon
चंडीगढ़। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा सिरसा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास करने पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला के प्रयासों से जिला सिरसा में मेडिकल कॉलेज बनाने की वर्षों पुरानी मांग कल पूरी हुई। गौरतलब है कि महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने कल सिरसा में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया। यह अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त 539 बेड का अस्पताल होगा।
इस कॉलेज की स्थापना से सिरसा और आसपास के क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान को भी प्रोत्साहन मिलेगा। जजपा गठबंधन की मजबूती को लेकर उठ रहे प्रश्न चिन्ह पर विराम लगाते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि इस गठबंधन से बहुत से लोगों का हाजमा खराब हुआ है। राजनीति में हर आदमी -हर संभव प्रयास करता रहता है कि अगर यह एग्जिट हो जाए तो तेरा फायदा हो जाएगा। लेकिन हम अपना गठबंधन धर्म निभाएंगे- निभा रहे हैं और लोगों के बीच लगातार जाकर सरकार की पॉलिसियों के बारे में बता रहे हैं। हाल फिलहाल में बड़े विश्वास से कह सकता हूं कि बीजेपी -जेजेपी गठबंधन पूरी तरह से मजबूत है।
Tags:    

Similar News