Chandigarh.चंडीगढ़: चंडीगढ़ से सरकार द्वारा प्रायोजित विदेशी प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने पर सांसद मनीष तिवारी को शहर आप इकाई के प्रधान विजयपाल सिंह ने शुभकामनाएं दी हैं। विजयपाल सिंह ने कहा कि जब राष्ट्रीय हित की बात हो तो सरकार को राजनीति से ऊपर उठकर सही निर्णय लेने चाहिए। उन्होंने राजनीतिक विचारधारा से परे तिवारी जैसे अनुभवी जनप्रतिनिधि को प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने की सरकार की सकारात्मक पहल का स्वागत किया।
Tags: