हरियाणा Haryana : आम आदमी पार्टी (AAP) के नेशनल मीडिया इंचार्ज अनुराग ढांडा ने कहा कि फरीदाबाद में एम्बुलेंस न मिलना BJP सरकार और CM नायब सिंह सैनी की असंवेदनशील सोच को दिखाता है।फरीदाबाद सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक मज़दूर की पत्नी की मौत के बाद, एम्बुलेंस न मिलने के कारण परिवार को महिला का शव ठेले पर गांव ले जाना पड़ा। सबसे दर्दनाक नज़ारा यह था कि उसका 12 साल का बेटा ठेले पर अपनी मां के शव को कपड़े से ढकता रहा। उन्होंने कहा कि राज्य में हेल्थकेयर सिस्टम फेल हो गया है।
एक प्राइवेट एम्बुलेंस ने 700 रुपये मांगे, जो परिवार नहीं दे सका। ढांडा ने पूछा, "श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए 5,500 रुपये मांगे गए, जिससे परिवार को चंदा इकट्ठा करना पड़ा। क्या CM को ऐसे परिवारों का दर्द नहीं दिखता?"