Haryana हरियाणा: रोहतक जिले के एक गांव में रविवार सुबह एक 37 वर्षीय ब्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनिल के रूप में हुई है, जो खेत की ओर जा रहा था। उसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने उस पर करीब 15 गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वारदात दो आपराधिक गुटों के बीच चली आ रही रंजिश का नतीजा मानी जा रही है। अनिल का नाम एक गैंग से जुड़ा बताया गया है और उस पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज थे।
अनिल के भाई का कहना है कि करीब चार साल पहले दूसरे गैंग के एक सदस्य की हत्या हुई थी, जिसके लिए उसके भाई को ज़िम्मेदार ठहराया गया, हालांकि यह साबित नहीं हो सका।