एक युवती फांसी पर लटकी मिली, पिता ने लगे दहेज़ हत्या का आरोप

Update: 2022-08-05 12:01 GMT

रेवाड़ी क्राइम न्यूज़: कस्बा धारूहेड़ा में करीब 20 वर्षीय विवाहिता ने ने संदिग्ध हालत में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके पिता के बयान पर पति समेत ससुराल पक्ष के 6 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। बिहार के जामो निवासी रविंद्र शुक्ला ने अपनी बेटी पूजा की शादी करीब 1 वर्ष पूर्व बिहार के धर्मपुरा निवासी ब्रजकुमार पाठक के बेटे आलोक कुमार रंजन के साथ की थी। आलोक फिलहाल धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 7 में रह रहा है। वह दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी करता है। रात के समय उसकी पत्नी पूजा ने संदिग्ध हालत में फांसी लगा ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर थाना धारूहेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मृतका के पिता को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उसकी बेटी इस बात की शिकायत कई बार कर चुकी थी। इसके बाद उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने के प्रयास किए, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को उसके पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों ने आत्महत्या करने को मजबूर किया है। पुलिस ने मृतका के पिता के बयान पर आलोक रंजन पाठक, उसके पिता ब्रजकुमार पाठक, माता उर्मिला देवी, भाई राजीव पाठक, भाभी बेबी देवी व दूसरे भाई विजय पाठक के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी।

Tags:    

Similar News