Sundarnagar सुंदरनगर: नाचन क्षेत्र के पलौहटा गांव की एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। BSL थाना पुलिस में दर्ज इस मामले के अनुसार पलौहटा निवासी 45 वर्षीय देवकी देवी पत्नी दिला राम ने उस समय यह खौफनाक कदम उठाया जब घर के सदस्य एक समारोह में गए हुए थे और केवल उसकी सास ही घर पर मौजूद थी। जब सास ने उसे फंदे पर झूलते हुए देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से नीचे उतारने के बाद
Hospital
पहुंचाया गया।
यहां पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, उसने यह कदम क्यों उठाया इसका कोई पता नहीं चला है। डीएसपी भारत भूषण ने इस महिला द्वारा आत्महत्या करने की पुष्टि की है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर शव का POSTMARTEMकरवाकर उसे परिजनों के सुपुर्द करते हुए मामले में आगामी जांच जारी है।
Tags: