फरीदाबाद: सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी से लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लबगढ की टीम ने साफ्टवेयर इंजीनियर सहित तीन आरोपितों को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उत्तप्रदेश निवासी अंकुर श्रीवास्तव(36), उत्तराखंड निवासी विवेक राय(20) तथा प्रकाश सरकार(33) के रूप में हुई है। आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-7डी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने 16 अप्रैल 2026 को फेसबुक पर 21 हजार 999 रुपये निवेश करने का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन पर क्लिक करते ही उसे एक व्हॉट्सएप नंबर से मैसेज आया, जिसने उसे शेयर ट्रेडिंग में पैसे निवेश करने के लिए सुझाव दिए, जिसके बाद उसने शेयर मार्केट में पैसे निवेश करने के लिए अपनी सहमती दे दी और 16 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कुल तीन लाख 21 हजार 999 रुपये निवेश किये। जिसके बाद उसे कोई पैसा वापस नहीं मिला। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर बल्लबगढ में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई थी। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी खाता प्रोवाईडर हैं।

प्रकाश सरकार ने कपिल से खाता लेकर आगे विवेक व अंकुर को दिया था तथा विवेक व अंकुर ने यह खाता आगे टेलीग्राम के माध्यम से आगे ठगों को भेजा था। अंकुर बी टेक पास है व साफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं विवेक 12वीं व प्रकाश 8वीं पास है।

Tags: