पानीपत। पानीपत के भोला चौंक में जैक लगाकर मकान उठाते वक्त 33 वर्षीय मजदूर की गिरने से मौत हो गई है। बता दें मजदूर की मौत लोहे की घोड़ी पर सिर लगने से हुई है। मृतक का परिवार शिव नगर में रहता है। यह मामला सुबह करीब 9 बजे के आस पास का है। घायल को आनन फानन में अस्पताल लाये तो मजदूर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मजदूर सुरेश आज काम पर पहले ही दिन गया था।
मृतक सुरेश के है 2 बेटी,2 लड़के, पत्नी भी बीमार रहती है। परिवार में मातम का माहौल छाया है। मजदूर लंबे वक्त से मकान उठाने का ही काम करता था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,मामले की जांच में जुट गई है।