गैंगरेप मामले में नामजद 2 युवकों ने निगला जहर

Update: 2023-10-04 11:16 GMT
खरखौदा। महिला से गैंगरेप मामले में नामजद दो आरोपियों ने खरखौदा में जाकर जहर निगल लिया। मामले का पता लगने पर उन्हें पुलिस ने खरखौदा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। गोहाना सदर थाना क्षेत्र की महिला ने 2 दिन पहले 3 युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले का पता लगने पर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने तीसरे आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
सदर थाना गोहाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया था कि वह 27 सितंबर को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थीं। वह चारा लेकर वापस आने लगी तो रस्ते में गन्ने के खेत के पास तीन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया था और घसीटकर गन्ने के खेत में ले गए थे। वहां पर दो आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। तीसरा आरोपी खेत के बाहर खड़ा रहा था। इसी दौरान महिला के बेटे के वहां आने पर तीनों ग्रामीण मौके से भाग गए थे। जिस पर पुलिस को शिकायत देकर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी। इसी बीच पता लगा कि खरखौदा में मंगलवार देर शाम रोहतक मार्ग पर स्थित नंदीशाला के निकट एनसीआर वाटर चैनल की पटरी पर दो लोगों ने जहर खा लिया है। लोगों ने मामले से खरखौदा पुलिस को अवगत कराया था। उन्हें पुलिस ने अस्पताल में पहुंचाया। जहां उनकी पहचान पता कि तो जानकारी मिली कि वह गोहाना के सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने शराब के साथ जहर निगला है। खरखौदा के सरकारी अस्पताल से उन्हें पीजीआई, रोहतक रेफर किया गया है। खरखौदा व गोहाना सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->