हरदोई: नहर में मिली मृत महिला के शव की शिनाख्त हुई

Update: 2022-03-09 09:01 GMT

कोतवाली पिहानी क्षेत्र के कुल्लही शारदा नहर में मिली अज्ञात महिला के शव की पहचान बुधवार सुबह हो गई। मीडिया के माध्यम से जानकारी होने पर परिजनों ने महिला का कपड़ा देख उसकी पहचान की। शारदा नहर में 30 वर्षीय महिला का शव पानी में उतराता गांव के लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका की शिनाख्त में जुट गई थी। बुधवार की सुबह अज्ञात महिला की शिनाख्त हो गयी। मृतका यासमीन के पति ईस्माइल निवासी मोहल्ला नई बस्ती ने बताया कि पत्नी यासमीन मंगलवार की दोपहर दो बजे से अचानक कहीं गायब हो गई। जब हम लोगों को यह पता चला कि यासमीन घर नहीं पहुंची तो हम लोग उसकी इधर-उधर तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता न चल सका। उसके चार बच्चे है। सबसे छोटा लड़का सवा महीने का ही है। मोहल्ले व परिवार के लोगों ने बताया कि दिमागी रूप से परेशान रहती थी। इससे पहले भी वह कई बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। इस संबंध में कोतवाल बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो जाएगा कि मौत किन कारणों से हुई है।

Tags:    

Similar News