हादसे के बाद मिला शव फिल्म निर्माता का निकला, DNA रिपोर्ट से हुई पुष्टि
Ahmedabad अहमदाबाद : पिछले सप्ताह अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना के बाद से लापता बताए जा रहे फिल्म निर्माता महेश जीरावाला की मौत की पुष्टि हो गई है। उन्होंने 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे के दौरान अपनी जान गंवा दी।
इसकी पुष्टि डीएनए मिलान से हुई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि 34 वर्षीय महेश जीरावाला अपने दोपहिया वाहन से उस क्षेत्र से गुजर रहे थे, जब लंदन जाने वाला विमान शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद अहमदाबाद के मेघानीनगर स्थित एक छात्रावास परिसर में जा गिरा। उनके पार्थिव शरीर को उनके परिवार को सौंप दिया गया है।