GUJRAT गुजरात: वडोदरा में गणेश मूर्ति पर अंडे फेंकने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों का सार्वजनिक जुलूस निकाला और उनसे माफी मंगवाई। यह घटना 25 अगस्त की देर रात पानीगेट इलाके में हुई थी, जब मंजलपुर गणेश मंडल की श्रीजी प्रतिमा की स्थापना की जा रही थी।

घटना के दौरान कुछ युवकों ने मादार मार्केट की छत से मूर्ति पर अंडे फेंके, जिससे गणेश मंडलों में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली।

वडोदरा शहर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरोपियों को सार्वजनिक रूप से जुलूस के जरिए पेश किया और उनसे लोगों के सामने माफी मंगवाई। इस कदम का उद्देश्य माहौल शांत कराना और आगे किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था।

Tags: