PM Modi ने गुजरात में 'लखपति दीदी सम्मेलन' में लाभार्थियों से बातचीत की
Gujarat गुजरात : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजरात के नवसारी जिले में ‘लखपति दीदी’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत की।
वानसी बोरसी गांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में शामिल हुए मोदी ने 25,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) की 2.5 लाख से अधिक महिलाओं को 450 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता भी वितरित की। लखपति दीदी योजना को केंद्र सरकार ने 2023 में शुरू किया था और इसमें एसएचजी की उन महिला सदस्यों को ‘लखपति दीदी’ के रूप में मान्यता दी गई है, जिनकी कृषि, पशुपालन और छोटे उद्योगों से वार्षिक आय कम से कम 1 लाख रुपये है।
मोदी ने ‘लखपति दीदियों’ के एक समूह के साथ ‘प्रेरणा संवाद’ में भाग लिया, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और नवसारी के सांसद सी आर पाटिल भी मौजूद थे।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नवसारी कार्यक्रम में केवल महिला पुलिस कर्मियों का सुरक्षा घेरा तैनात किया गया था।