गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण जारी, देखें तस्वीरें
गुजरातः गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण जारी है। राज्यपाल आचार्य देवव्रत मंत्रियों को दिला रहे हैं पद एवं गोपनीयता की शपथ।
गुजरात की नई कैबिनेट की लिस्ट इस प्रकार है...
1. राजेंद्र त्रिवेदी
2. जितेंद्र वघानी
3. ऋषिकेश पटेल
4. पूर्णश कुमार मोदी
5. राघव पटेल
6. उदय सिंह चव्हाण
7. मोहनलाल देसाई
8. किरीट राणा
9. गणेश पटेल
10. प्रदीप परमार
11. हर्ष सांघवी
12. जगदीश ईश्वर
13. बृजेश मेरजा
14. जीतू चौधरी
15. मनीषा वकील
एक तरफ जहां गुजरात में नए मंत्री शपथ ले रहे हैं, इस बीच गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. माना जा रहा है कि विधानसभा को अब नया स्पीकर मिलेगा.
गुजरात में शपथ ग्रहण समारोह के बाद शाम 4.30 बजे पहली कैबिनेट बैठक होगी. गुजरात के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई है.