Banaskantha बनासकांठा : गुजरात के बनासकांठा में पुलिस ने गुरुवार को एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है जिसमें एक व्यक्ति सोशल मीडिया पर खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को ठग रहा था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आरोपी ने बनासकांठा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षयराज मकवाना के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल करके सात-आठ फर्जी अकाउंट बनाए और कथित तौर पर पीड़ितों से पैसे ऐंठ लिए। यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब जालसाज के अकाउंट ने असली एसपी से संपर्क किया और रैकेट का पर्दाफाश हुआ।
अधिकारियों के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर खुद को एसपी मकवाना बताकर लोगों को सस्ते दामों पर फर्नीचर और अन्य सामान बेचने के बहाने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। एक बार भरोसा बन जाने पर, वह पैसे की मांग करता था। कई लोग इसके शिकार हुए और पैसे गंवाए।