Botad बोटादगुजरात के बोटाद ज़िले में सोमवार तड़के एक निजी बस के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 20 अन्य घायल हो गए। पुलिस निरीक्षक परबाद वंदा ने बताया कि बस ज़िले के रानपुर तालुका से पर्यटकों को लेकर आ रही थी, तभी पलियाद कस्बे के पास खड़े ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।
अधिकारी ने बताया, "तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लगभग 20 लोग घायल हो गए।" उन्होंने बताया, "बस ज़िले के रानपुर तालुका के एक गाँव से पर्यटकों को लेकर आ रही थी। वे जूनागढ़ गए थे और दुर्घटना के समय घर लौट रहे थे।" अधिकारी ने बताया कि घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Tags: