फार्मा कंपनी में लगी आग, दो की हुई मौत

Update: 2023-02-28 10:23 GMT

दिल्ली: गुजरात के वलसाड जिले के सरिगाम जीआईडीसी केमिकल जोन में एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। ज्ञात हुआ है कि सोमवार की देर रात वैन पेट्रोकेम फार्मा कंपनी में अचानक विस्फोट हो गया, जिसके बाद आग लग गई। आग लगने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बता दें कि, झुलसने के कारण दो लोगों की मौत हो गयी और दो घायल है। घायलों को उपचार के लिए ​अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उधर आग लगने से इमारत का एक हिस्सा नीचे गिर गया है। साथ ही सूचना मिलने पर दमकल ​की गाड़िया मौके पर पहुंच गई थी।

Tags:    

Similar News