गुजरात में मानूसन की विदाई, अब कुछ दिनों तक दोहरा मौसम

Update: 2023-10-08 14:17 GMT
अहमदाबाद। राज्य से मानसून की विदाई हो गई है और पोस्ट मानसून यानी ट्रांजिट मंथ की शुरुआत हो चुकी है। इस दौरान आगामी कुछ दिनों के दौरान तापमान में ज्यादा का अंतर नहीं आएगा। मौसम सामान्य रहेगा। तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि मानसून खत्म हो चुका है। किसी सिस्टम के सक्रिय नहीं होने से आगामी 5 दिनों में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। अक्टूबर-नवंबर ट्रांजिट मंथ रहेगा। इस दौरान तापमान में अधिक का अंतर नहीं आएगा। राज्य में ठंडी शुरू होने में अभी समय है। मानसून 8 दिन पहले विदा हुआ है। 8 जून को केरल में मानसून के प्रवेश करने के बाद गुजरात में इसका आगमन 26 जून को हुआ था। इसके बाद 25 सितम्बर से राजस्थान से मानसून की विदाई शुरू हो गई थी।
समग्र गुजरात से मानसून के पूरा होने का समय 5 अक्टूबर है। 3 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश क्षेत्र से विदाई होने के बाद अब सौराष्ट्र के समुद्र तटीय जिलों समेत दक्षिण गुजरात से मानसून की विदाई की घोषणा हुई है, जिसके साथ सम्पूर्ण गुजरात से मानसून विदा हो चुका है। इस राज्य भर में जुलाई के दौरान जमकर मानसून की बारिश हुई थी। जबकि अगस्त का महीना एकदम खाली गया। इसके कारण किसानों के चेहरे मुरझा गए थे। खेती को नुकसान होने की आशंका पैदा हो गई थी। बाद में सितम्बर में मानूसन ने एक बार फिर जोर दिखाया और जमकर बारिश हुई। सीजन में इस साल शत प्रतिशत बारिश हुई है। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के अनुसार जून महीने में राज्य में 242.96 मिलीमीटर बारिश हुई। जुलाई में 448.73 मिलीमीटर बारिश हुई। अगस्त में विराम लेने के बाद सितम्बर में अच्छी बारिश दर्ज हुई।
Tags:    

Similar News

-->