3 दिन की छुट्टी पर भेजे गए BJP कार्यकर्ता

Update: 2022-05-03 08:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं को आराम देने का फैसला किया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं से तीन दिनों की छुट्टी लेने के लिए कहा है। खास बात है कि राज्य में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं। राज्य में बीते 27 सालों से भाजपा की सरकार है।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'गुजरात में 5 मई तक कोई बड़े पार्टी कार्यक्रम नहीं है।' उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता बीते दो सालों से लगातार काम कर रहे हैं और पार्टी नेतृत्व को लगता है कि यह समय उन्हें आराम देने का है। भाजपा के 11 लाख रजिस्टर्ड वर्कर हैं। गुजरात के अलावा इस साल हिमाचल प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव होने हैं।गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल कार्यकर्ताओं से राज्य के चुनाव से पहले अपने परिवार के साथ समय बिताने की सलाह दी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से आराम के लिए कहने की भी घोषणा की

Tags:    

Similar News

-->