Akasa Air की फ्लाइट से टकराया पक्षी, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई लैंडिंग...विमान पर दिखा डैमेज

Update: 2022-10-27 09:01 GMT
अहमदाबाद से दिल्ली आ रही अकासा एयरलाइंस (Akasa Air) की फ्लाइट से पक्षी के टकराने की घटना सामने आई है। बर्ड स्ट्राइक के बाद विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। लैंडिंग के बाद फ्लाइट में डैमेज भी दिख रहा है।
डीजीसीए ने बताया कि फ्लाइट QP-1333 अहमदाबाद से दिल्ली के लिए संचालित की जाती है। डैमेज होने वाला विमान मैक्स कंपनी का B-737-8 एयरक्राफ्ट है। जब विमान ने अहमदाबाद से उड़ान भरी तो रास्ते में इससे एक पक्षी टकरा गया, हालांकि दिल्ली में इसकी सफल लैंडिंग हुई। लैंडिंग के बाद विमान पर डैमेज दिखा।
बता दें कि अकासा एयरलाइंस में पहले भी एक ऐसी घटना सामने आ चुकी है। 15 अक्टूबर को अकासा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को उड़ान भरने के बाद वापस मुंबई एयरपोर्ट लौटना पड़ा था। फ्लाइट की केबिन में कुछ जलने की गंध आने के बाद यह कदम उठाया गया था। मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद जांच की गई। जांच के दौरान पता चला कि फ्लाइट से कोई पक्षी टकरा गया था।

Similar News