अमरेली में एक training विमान दुर्घटनाग्रस्त

Update: 2025-04-22 12:03 GMT

Gujrat गुजरात: अमरेली में मंगलवार दोपहर एक रिहायशी इलाके में एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में आग लगने से वह पूरी तरह जल गया। अमरेली जिला पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि प्रशिक्षु पायलट अनिकेत महाजन विमान को अकेले उड़ा रहे थे। सर्किट ट्रेनिंग कार्यक्रम के दौरान उन्होंने चार बार उड़ान भरने और उतरने का अभ्यास किया था। अगली उड़ान में उन्होंने 'मेडे' सिग्नल दिया और विमान शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

महाजन, अमरेली स्थित निजी संस्थान "विजन फ्लाइंग इंस्टीट्यूट" से प्रशिक्षण ले रहे थे। दुर्घटना के बाद पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे जहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। महाजन की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा एक महीने से भी कम समय में हुआ है जब 31 मार्च को मेहसाणा जिले के उचरपी गांव में एक 19 वर्षीय प्रशिक्षु पायलट के विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। वह ब्लू रे एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का सेसना 152 विमान उड़ा रही थीं और घायल हो गई थीं


Tags:    

Similar News

null