317 करोड़ रुपये के नकली नोट के साथ 6 गिरफ्तार

Update: 2022-10-04 13:10 GMT
सुरत: गुजरात पुलिस ने करोड़ो रुपये के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। सुरत रूरल के एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 व्यक्तियों को 317 करोड़ के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपी काले धन को सफेद करने के नाम पर कंंपनी चलाते थे और लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने बताया है कि जब्त किये गए राशि में से लगभग 67 करोड़ रुपये पुराने 1000-500 के नोट हैं। पुलिस पूछताछ कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News