राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शत्रुघ्न शोभाराम चौहान का निधन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राष्ट्रपति पुरसकार से सम्मानित शत्रुघ्न शोभाराम चौहान का सोमवार को निधन हो गया।

Update: 2022-05-30 16:24 GMT

गोवा: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और राष्ट्रपति पुरसकार से सम्मानित शत्रुघ्न शोभाराम चौहान का सोमवार को निधन हो गया। वह 1955 में गोवा मुक्ति आंदोलन में शामिल हुए थे। पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन पर अफसर, जनप्रतिनिधियों ने निवास स्थान पहुंचकर शोक जताया। सोमवार शाम उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

3 फरवरी 1934 को जन्में शत्रुघ्न शोभाराम चौहान के बेटे दिनेश ने बताया-पिताजी काफी दिनों से बीमार थे। उन्होंने 15 अगस्त 1955 को गोवा मुक्ति आंदोलन में भाग लिया था। वह बताते थे कि तब उन्हें सजा हो गई थी। 4-5 दिन गोवा की खुली जेल में रखा गया था। वहां से जख्मी हालत में बुरहानपुर लौटे थे। 9 अगस्त 2011 में राष्ट्रपति प्रतिभा ताई पाटिल ने उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। निधन की खबर सुनकर सुबह ही तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अफसर उनके निवास पहुंच गए थे। बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह भी उनके निवास पहुंचे और निधन पर शोक जताया।

नागझिरी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

सोमवार शाम उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार नागझिरी घाट पर किया गया। जिसमें संख्या में अफसर, जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन आदि मौजूद थे।


Tags:    

Similar News

-->