Goa गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एलपीजी सिलेंडर और ईंधन की कमी को लेकर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और पेट्रोलियम मंत्रालय लगातार इस पर निगरानी रख रहे हैं और 25 दिनों के भीतर सभी को घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी।
सावंत ने यह भी बताया कि कमर्शियल उपयोग के लिए फिलहाल कुछ समस्याएं हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में यह भी हल हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने जनता से धैर्य बनाए रखने और सरकार की कार्रवाई पर भरोसा रखने का आग्रह किया।