गोवा: राज्यपाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने या प्रतिज्ञान कराने के उद्देश्य से 15 मार्च को नई विधानसभा बुलाने का आह्वान किया है. गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Assembly Election) में 40 में से 20 सीटें जीतने के बाद बीजेपी ने गुरुवार देर शाम पणजी में कहा कि उसने एमजीपी (MGP) के दो विधायकों का समर्थन हासिल कर लिया है. हालांकि एमजीपी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने कहा कि उसे तीन अन्य निर्दलीय विधायकों के समर्थन पत्र भी मिले हैं.



Tags: