Panaji पणजी: गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ओलेंसियो सिमोस पर एक महिला का पीछा करने और उसे धमकाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारी ने बताया कि महिला ने सिमोस पर आरोप लगाया है कि उसने स्पष्ट रूप से अपनी रुचि न दिखाने के बावजूद उससे दोस्ती करने की कोशिश की।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस नेता ने 7 जनवरी को मडगांव शहर में अपनी कार चलाते समय अपने वाहन से उसका रास्ता रोका और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।सिमोस नेशनल फिशवर्कर्स फोरम के महासचिव भी हैं। यह देश में पारंपरिक मछुआरों के अधिकारों से संबंधित एक संस्था है। पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126 (गलत तरीके से रोकना), 78 (पीछा करना) और 351 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
Tags: