Goa गोवा : एक विशाल लहर में फंसे चार रूसियों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

गुरुवार दोपहर उत्तरी गोवा के मंद्रम बीच पर रूसी नागरिक नहा रहे थे।

तभी वे अचानक उठी एक विशाल लहर में फंस गए।

यह देखकर राज्य सरकार द्वारा नियुक्त लाइफगार्ड तुरंत समुद्र में कूद पड़े और विशाल लहर में फंसे 3 महिलाओं समेत 4 लोगों को सुरक्षित बचा लिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। गोवा के पर्यटन स्थल पर हर रोज बड़ी संख्या में विदेशियों का आना आम बात है।

Tags: