Bharuch में घटनाओं में चार लोगों की मौत, दो के डूबने की आशंका

Update: 2025-03-15 13:16 GMT
Bharuch.भरूच: गुजरात के भरूच जिले में डूबने की पांच अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लापता हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को होली के अवसर पर पांच गांवों में नर्मदा नदी, नहरों और झीलों में नहाने के दौरान छह लोग दुर्घटना का शिकार हो गए। भरूच अग्निशमन अधिकारी चिराग गढ़वी ने बताया कि चार लोगों के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि दो अभी भी लापता हैं।
उन्होंने बताया कि डूबने की घटनाएं समानी, दयाद्रा, राहदपोर, मकतमपुर और केलोद गांवों से सामने आई हैं। गढ़वी ने बताया कि मकतमपुर और कालोद गांवों में नर्मदा में अलग-अलग डूबे दो युवकों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि 7 और 11 साल के दो बच्चे नांदेलाव गांव में एक झील में डूब गए। सात साल के बच्चे का शव शुक्रवार को निकाला गया, जबकि दूसरे का शव शनिवार को मिला। एक अन्य घटना में समानी के पास नहर में एक युवक डूब गया। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की टीम ने अभियान चलाकर उसका शव बरामद कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि राहदपुर में एक अन्य युवक नहर में डूब गया।
Tags:    

Similar News