गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कहते हैं कि अब गोवा में धर्मांतरण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। पुर्तगालियों ने जो मंदिर तोड़े थे उनका दोबारा जीर्णोद्धार होगा। गोवा सरकार अब "बीच टूरिज्म" के साथ धार्मिक पर्यटन पर फोकस करने वाली है। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत ने अपने प्रदेश की संस्कृति को बचाने से लेकर पर्यटन इंडस्ट्री को बढ़ाने की कई सारी योजनाओं पर अमर उजाला डॉट कॉम के आशीष तिवारी से विशेष बातचीत की। डॉक्टर प्रमोद सावंत बुधवार को दिल्ली में थे।

Tags: