अमित पाटकर को बनाया गया गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष, कार्लोस फरेरा बने मुख्य सचेतक

बड़ी खबर

Update: 2022-03-31 19:01 GMT

गोवा में हुए विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है। पार्टी ने कर्चोरम से पार्टी के उम्मीदवार अमित पाटकर को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा एल्डोना से पार्टी के उम्मीदवार कार्लोस फरेरा को मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया है। वहीं, कांग्रेस ने गोवा के लिए कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता के रूप में माइकल लोबो को नियुक्त किया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने पार्टी नेता दिगंबर कामत को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित के रूप में नियुक्त किया।


इससे पहले पार्टी ने मणिपुर में संगठन में बदलाव किया था। इसके तहत अपने वरिष्ठ नेता केशम मेघचंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया था। इससे पहले चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद एन लोकेन सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दिया था।
Tags:    

Similar News