अमरोहा देहात के गांव पचोखरा में शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहे किसान हरवीर पर तेंदुए ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते किसान के हाथ में तेंदुए ने पंजा मार कर जख्मी कर दिया। किसान के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनते ही आसपास खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे। किसान को तेंदुए के चुंगल से बचाया। फिलहाल गांव के लोगों ने ही पुलिस और वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दे दी। वन विभाग की टीम से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है। उधर इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
उधर सूचना मिलते ही पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर आ गई। खूंखार तेंदुए द्वारा किए गए जानलेवा हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल है। गांव के लोग एकजुट होकर ही गांव से बाहर निकलने के लिए मजबूर हैं।