असम: डिब्रूगढ़ जिला के दुलियाजान के राजाआली चाय बागान में लगी आग के दौरान एक श्रमिक का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को राजाआली चाय बागान के एक नंबर श्रमिक लाइन में लगी आग की वजह से बाबुल तांती का घर जलकर राख हो गया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची आयल इंडिया लिमिटेड की दो अग्निशमन की टीम ने आग पर काबू पाया। आग बुझाए जाने तक बाबुल तांती का घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की वजह से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।