जनता से रिश्ता वेबडेस्क : त्रिपुरा में विपक्ष के नेता माणिक सरकार ने पार्टी कार्याकत्ताओं से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया हैं। सरकार ने यहां भाजपा की आतंक की रणनीति और हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, 'सत्तारूढ़ पार्टी ने आतंकवादी रणनीति अपनाकर और लोकतंत्र का गला घोंटकर मत हासिल किये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा त्रिपुरा में लोकतंत्र की हत्या कर रही है।'
सरकार ने आरोप लगाया कि तमाम बाधाओं और भाजपा के उपद्रव का शिकार होने के बावजूद लोगों का एक बड़ा वर्ग इस उपचुनाव में मत डालने में सफल रहा। मतदान के एक दिन पहले से ही उन्हें मत डालने से कई बार रोका गया था। उन्होंने कहा, 'जब भाजपा को पता चला कि इस राज्य के लोग सरकार और पार्टी से अलग हो रहे हैं, तो उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बदलना पड़ा। लेकिन तब भी कुछ नहीं बदला तथा लोगों का भाजपा के प्रति अविश्वास बना रहा।'
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री माणिक साहा ने उपचुनाव में विपक्ष के खिलाफ सीट से भारी उत्पात कर जीत हासिल की। भाजपा पार्टी से जुड़े लोगों को छोड़कर अन्य मतदाताओं को बाधित किया। श्री सरकार ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आम लोगों के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में गतिविधियां शुरू करने और आने वाले चुनाव में लोगों को उपद्रव फैलाने वालों और वोट छीनने वालों का विरोध करने के लिए प्रेरित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था और संस्कृति बर्बाद हो जाएगी।'
source-dn360