पिटाई से घायल युवक की हुई मौत, रायपुर में तोड़ा दम

Update: 2022-05-11 03:46 GMT

रायगढ़। मछली फंसाने से मना करने पर कुछ युवकों ने एक लड़के की डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती युवक की मौत हो गई है। मामला केडार थाना क्षेत्र के गांव गंजइभौना का है। 2 मई की रात मृतक केशव सिदार अपने दो साथियों के साथ गांव के तालाब के किनारे बैठा था। भोंदू सारथी मछली पकड़कर आ रहा था। केशव ने उसे मना किया, कहा- यहां मछली मत पकड़ा करो तालाब से बदबू आती है।

दोनों के बीच बहस हुई। जानकारी मिलते ही भोंदू का रिश्तेदार हरिलाल सारथी (24) डंडा लेकर आया और केशव की पिटाई कर दी। केशव को गंभीर चोट आई। एफआईआर न हो सोचकर 5 दिन तक अस्पताल नहीं गए। अंदरूनी चाेट की वजह से दर्द बढ़ा 7 मई को इलाज कराने के लिए बिलाईगढ़ अस्पताल ले जाया गया। तबीयत बिगड़ी तो 8 मई को डॉक्टरों ने उन्हें रायपुर हास्पिटल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान केशव सिदार (36) की मौत हो गई। रायपुर में पीएम करने से मना करने पर शव को सारंगढ़ लाया गया। थाना प्रभारी झामलाल मार्को ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट नहीं आई है, अभी मर्ग कायम किया गया है।

Tags:    

Similar News