बस्तर में स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत

Update: 2026-03-08 05:10 GMT

बस्तर। जिले के चिखलपुटी बायपास मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान भेलवापदर निवासी करण श्रीवास्तव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार करण अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो में बायपास मार्ग की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया। जिसके बाद स्कॉर्पियो पलटकर सड़क किनारे जा गिरी।

हादसे में करण श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Tags:    

Similar News

null